कश्मीर में आक्रमणकारियों के हमले में 17 फ़ौजी मरे
भारत प्रशासित कश्मीर में अज्ञात आक्रमणकारियों ने भारतीय सेना के मुख्यालय पर हमला किया जिसमें 17 फ़ौजी मारे गए।
यह हमला रविवार तड़के उत्तरी कश्मीर में बारामोला ज़िले के उड़ी इलाक़े में नियंत्रण रेखा के क़रीब हुआ।
भारतीय सैन्य सूत्र ने रविवार को कहा कि 4 से 6 मिलिटेंट्स ने नियंत्रण रेखा पर उड़ी क़स्बे में सैन्य मुख्यालय पर हमला किया। जिसके बाद मिलिटेंट्स से लड़ाई शुरु हुयी जो घंटों जारी रही और रिपोर्ट मिलने तक जारी थी, जिससे हताहत होने वालों की संख्या बढ़ सकती है।
चार मिलिटेंट्स मारे जा चुके हैं और सेना के हेलीकॉप्टर को घटना स्थल रवाना किया गया ताकि घायल सैनिकों को वहां से निकाले।
भारतीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया पर कहा कि क्षेत्र में प्रशासनिक और सैन्य अधिकारी सहित दूसरे वरिष्ठ अधिकारी हालात पर नज़र रखे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि आपात स्थिति के कारण उन्होंने रूस और अमरीका के अपने दौरे को रद्द करने का फ़ैसला किया है।
ज्ञात रहे भारत प्रशासित कश्मीर में 8 जुलाई को अलगाववादी संगठन हिज़्बुल मुजाहेदीन के कमान्डर बुरहान वानी के भारतीय सुरक्षा बलों के हाथों मारे जाने के बाद से घाटी में अशांति फैली हुयी है। इस दौरान हिसंक प्रदर्शनों में भारतीय सुरक्षा बलों के हाथों 80 से ज़्यादा लोग मारे गए और हज़ारों घायल हुए हैं। इसी प्रकार भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा पैलेट गन के इस्तेमाल से कश्मीर में सैकड़ों नौजवान या तो पूरी तरह अंधे हो गए या उनकी एक आंख बेकार हो गयी है। (MAQ/N)