उड़ी हमले पर भारतीय प्रधान मंत्री ने पाकिस्तानी नेतृत्व को चेतावनी दी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i24421-उड़ी_हमले_पर_भारतीय_प्रधान_मंत्री_ने_पाकिस्तानी_नेतृत्व_को_चेतावनी_दी
भारत प्रशासित कश्मीर के उड़ी सेक्टर में हुए हमले के बाद पहली बार जनता के बीच भाषण देते हुए भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तानी जनता को सीधे संबोधित किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २५, २०१६ ०९:३६ Asia/Kolkata
  • 24 सितंबर 2016 को कोज़ीखोड़े में रैली को संबोधित करने से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र मोदी को हार पहनाते हुए
    24 सितंबर 2016 को कोज़ीखोड़े में रैली को संबोधित करने से पहले भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र मोदी को हार पहनाते हुए

भारत प्रशासित कश्मीर के उड़ी सेक्टर में हुए हमले के बाद पहली बार जनता के बीच भाषण देते हुए भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तानी जनता को सीधे संबोधित किया।

उन्होंने पाकिस्तानी जनता पर बल दिया कि वह उन सामाजिक-आर्थिक बुराइयों के ख़िलाफ़ उठ खड़ी हो जिससे दोनों राष्ट्रों का नुक़सान हो रहा है, साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी नेतृत्व को चेतावनी दी कि भारत की सुरक्षा के सामने ख़तरे का करारा जवाब दिया जाएगा।

नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कोज़ीखोड़े में बीजेपी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के अवसर पर आयोजित रैली को संबोधित किया। भारतीय प्रधान मंत्री ने पाकिस्तान को सिंध, ख़ैबर पख़्तूनख़्वा और गिलगिट में कलह की याद दिलाते हुए चेतावनी दी, “वह दिन दूर नहीं जब पाकिस्तानी जनता अपने नेतृत्व के ख़िलाफ़ उठ खड़ी होगी।”

ज्ञात रहे भारत प्रशासित कश्मीर के उड़ी सेक्टर में हुए हमले के बाद पाकिस्तानी प्रधान मंत्री नवाज़ शरीफ़ ने कहा था कि उड़ी हमला, कश्मीर में जारी अट्याचारों प्रतिक्रिया हो सकती है।

ज्ञात रहे भारत प्रशासित कश्मीर में पिछले 78 दिनों से जारी हिंसक प्रदर्शनों में अब तक 80 से ज़्यादा लोग मारे गए और हज़ारों घायल हुए हैं। सैकड़ों की तादाद उन लोगों की है जो भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा पैलेट गन के इस्तेमाल से अपनी आंख गवा चुके हैं।

8 जुलाई को अल्गाववादी कमान्डर बुरहान वानी की भारतीय सुरक्षा बलों के हाथों मारे जाने के बाद से कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन भड़क उठे जो अब तक जारी हैं। (MAQ/N)