सार्क शिखर सम्मेलन में भारत नहीं लेगा भाग, पाकिस्तान की कड़ी प्रतिक्रिया
https://parstoday.ir/hi/news/india-i24706-सार्क_शिखर_सम्मेलन_में_भारत_नहीं_लेगा_भाग_पाकिस्तान_की_कड़ी_प्रतिक्रिया
भारत ने इस्लामाबाद में होने वाले 19वें सार्क शिखर सम्मेलन में भाग लेने से इन्कार कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २८, २०१६ ०५:०३ Asia/Kolkata
  • सार्क शिखर सम्मेलन में भारत नहीं लेगा भाग, पाकिस्तान की कड़ी प्रतिक्रिया

भारत ने इस्लामाबाद में होने वाले 19वें सार्क शिखर सम्मेलन में भाग लेने से इन्कार कर दिया है।

भारतीय विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने ट्वीटर पर अपने संदेश में कहा कि क्षेत्रीय सहयोग और आतंकवाद एक साथ जारी नहीं रह सकते और भारत, इस्लामाबाद में होने वाले सार्क शिखर सम्मेलन में भाग नहीं लेगा। उन्होंने ट्वीट में विदेशमंत्रालय का एक बयान भी शेयर किया जिसमें कहा गया है कि भारत ने सार्क के हलिया प्रमुख नेपाल को बता दिया है कि क्षेत्र में जारी सीमापार आतंकवाद और एक देश की ओर से सदस्य देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का वातावरण, इस्लामाबाद में होने वाले 19वें सार्क शिखर सम्मेलन के लिए सार्थक नहीं है।

 

इस बयान में कहा गया है कि भारत, क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्पित है किन्तु यह समझता है कि ऐसा उसी स्थिति में संभव है जब क्षेत्र में आतंकवाद से पवित्र वातावरण हो।  उनका कहना था कि उक्त स्थिति में भारत सरकार पहले से तय इस्लामाबाद सार्क सम्मेलन में भाग लेने से अक्षम है। बयान में यह भी कहा गया है कि हम यह समझते हैं कि सार्क के अन्य दस्य देशों को भी इस्लामाबाद में होने वाले सार्क शिखर सम्मेलन के बारे में अपनी चिंताओं को प्रकट करना चाहिए।

दूसरी ओर भारत के इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पाकिस्तान के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारत से इसकी आशा नहीं थी और इस संबंध में हमसे आधिकारिक रूप से संपर्क नहीं किया गया है।

पाकिस्तानी विदेशमंत्रालय के बयान में कहा गया है कि भारत की ओर से कांफ़्रेंस में भाग न लेने के संबंध में उनके विदेशमंत्रालय का संदेश पाकिस्तान के नोटिस में आया है। नफ़ीस ज़करिया ने कहा कि दुनिया जानती है कि यह भारत है जो पाकिस्तान में आतंकवाद फैला रहा है और आतंकियों की वित्तीय सहायता कर रहा है। उन्होंने भारत की गुप्तचर संस्था “रा” के गिरफ़्तार जासूस कुलभूषण की स्वीकारोक्ति का हवाला देते हुए कहा कि यह अन्य प्रमाणों में से एक जीवित प्रमाण है। (AK)