पाकिस्तान, कश्मीर मामले पर पीछे नहीं हटेगाः सरताज अज़ीज़
पाकिस्तान ने कहा है कि वह कश्मीर मामले में भारत के मु़क़ाबले में पीछे नहीं हटेगा।
विदेशी मामलों में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के सलाहकार सरताज अज़ीज़ ने कहा है कि इस्लामाबाद व नई दिल्ली के संबंधों में बेहतरी का एकमात्र रास्ता यह है कि भारत कश्मीर समस्या के संबंध में राजनैतिक व सैनिक रुख़ को परिवर्तित करे। उन्होंने इसी तरह कहा कि भारत एकपक्षीय रूप से सिंधु जल संधि को नहीं समाप्त कर सकता।
पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार भारत ने हाल ही में पाकिस्तान से मिलने वाली अपनी सीमा पर दस हज़ार सैनिकों को तैनात करके घोषणा की है कि वह पाकिस्तान जाने वाली सभी नदियों का रास्ता बंद कर देगा। भारत का कहना है कि अगर पाकिस्तान ने आतंकवाद के समूल सफ़ाए के लिए अपने प्रयासों में वृद्धि न की तो वह सिंधु जल संधि को समाप्त कर देगा। 1959 में हुई इस संधि के अनुसार भारत, पाकिस्तान जाने वाली नदियों का केवल 20 प्रतिशत पानी इस्तेमाल कर सकता है। (HN)