कश्मीर में मुहर्रम के जुलूसों पर प्रतिबंध का विरोध
हुर्रियत कांफ्रेंस ने कश्मीर में मातमी जुलूसों पर प्रतिबंध की निंदा की है।
भारत नियंत्रित कश्मीर में मुहर्रम के जुलूसों पर प्रतिबंध की कई नेताओं ने निंदा की। हुर्रियत कांफ़्रेंस के नेता मीर वाएज़ उमर फ़ारूक़ ने मुहर्रम के जुलूसों पर प्रतिबंध की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार इस प्रकार के कार्य करके कश्मीरियों के संघर्ष के मार्ग को बंद नहीं कर सकती।
भारत के सुरक्षाबलों ने मुहर्रम के दौरान कश्मीरियों को जुलूस निकालने नहीं दिया जिससे लोगों में रोष पाया जाता है। प्रतिबंध के बावजूद कश्मीरियों ने इमाम हुसैन की याद में जुलूस निकालने के प्रयास किये जिनपर सुरक्षाबलों ने हमला कर दिया।
ज्ञात रहे कि भारत नियंत्रित कश्मीर में पिछले तीन महीनों से कर्फ़्यू लगा हुआ है जिसके परिणाम स्वरूप 100 सूे अधिक लोग मारे गए जबकि 12 हज़ार से अधिक लोग घायल हुए या उनको गिरफ़्तार कर लिया गया।