कश्मीर, सेना के क़ाफ़िले पर हमला, दो हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i26080-कश्मीर_सेना_के_क़ाफ़िले_पर_हमला_दो_हताहत
भारत नियंत्रित कश्मीर के श्रीनगर के उपनगरीय क्षेत्र में सेना के क़ाफ़िले पर घात लगाकर किए गये हमले में दो सैनिक मारे गये जबकि सात अन्य घायल हो गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १५, २०१६ ०४:३१ Asia/Kolkata
  • कश्मीर, सेना के क़ाफ़िले पर हमला, दो हताहत

भारत नियंत्रित कश्मीर के श्रीनगर के उपनगरीय क्षेत्र में सेना के क़ाफ़िले पर घात लगाकर किए गये हमले में दो सैनिक मारे गये जबकि सात अन्य घायल हो गये।

भारतीय सेना के एक अधिकारी ने रोइटर्ज़ से बात करते हुए कहा कि हमले के बाद संदिग्ध हमलावर फ़रार होने में सफल हो गये। उनका कहना था कि हमले के बाद सुरक्षा बलों ने सर्च आप्रेशन आरंभ कर दिया है जबकि मारे गये लोगों में एक सैनिक और पुलिसकर्मी शामिल है।

सूत्रों का कहना है कि श्रीनगर के गांदरबल हाईवे पर एसएसबी के जवान ड्यूटी पर तैनात थे। ड्यूटी से वापस कैंप लौटते समय हमलावरों ने सेना के क़ाफ़िले पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पांच से सात मिनट के बीच साठ राउंड फायरिंग की। हमलावरों की संख्या दो बताई जा रही है।

श्रीनगर के बाहरी क्षेत्र के ज़कूरा पुलिस स्टेशन से 200 मीटर की दूरी पर ये हमला हुआ। ज़कूरा हमले की ज़िम्मेदारी अल उमर मुजाहिदीन ग्रुप ने स्वीकार की है।

ज्ञात रहे कि भारत नियंत्रित कश्मीर में कुछ सप्ताह के दौरान कई हमले हुए हैं। इनमें सबसे बड़ा हमला 18 सितंबर को भारतीय सेना की छावनी पर हुआ था जिसमें 19 सैनिक मारे गये थे। (AK)