पाकिस्तान, भारत के वार्ता के लिए तैयार
https://parstoday.ir/hi/news/india-i26158-पाकिस्तान_भारत_के_वार्ता_के_लिए_तैयार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने एक बार फिर कश्मीर समस्या के समाधान के लिए भारत से वार्ता पर अपनी तैयारी की घोषणा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १५, २०१६ १७:०० Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान, भारत के वार्ता के लिए तैयार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने एक बार फिर कश्मीर समस्या के समाधान के लिए भारत से वार्ता पर अपनी तैयारी की घोषणा की है।

मुहम्मद नवाज़ शरीफ़ ने आज़रबाइजान की अपनी तीन दिवसीय यात्रा में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अगर भारत, कश्मीर समस्या के समाधान का गंभीर संकल्प रखता है तो पाकिस्तान इस संबंध में नई दिल्ली से वार्ता के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने कई बार विभिन्न मामलों में दोनों देशों के बीच वार्ता के लिए अपनी तैयारी की घोषणा की है लेकिन अबतक उसे नई दिल्ली की ओर से सकारात्मक उत्तर नहीं मिला।

 

पाकिस्तिान के प्रधानमंत्री ने कश्मीर समस्या को भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद का मुख्य मुद्दा बताया और कहा कि भारत को इस समस्या के समाधान के लिए गंभीरता का प्रदर्शन करना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद के प्रस्तावों के अनुसार अपनी कटिबद्धताओं का पालन करना चाहिए। (HN)