हिंदुओं को अपनी जनसंख्या बढ़ानी चाहिएः गिरिराज
भारत के केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि अपने धर्म की रक्षा के लिए हिंदुओं की अपनी जनसंख्या बढ़ानी चाहिए।
उत्तर प्रदेश के देवबंद क्षेत्र में हिंदू जनसंसद को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि हिंदुओं को अपनी जनसंख्या बढ़ाने के बारे में बहुत ही गंभीरता से काम लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब हम अपने धर्म की रक्षा करेंगे तो धर्म हमारी रक्षा करेगा अतः हिन्दुओं को देश में अपनी जनसंख्या को बढ़ाने के बारे में सोचना चाहिए।
गिरिराज ने देवबंद क्षेत्र में हिन्दू जनसंसद को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश की जनता आज राम मंदिर की मांग करती है, लेकिन जब देश में रामभक्त ही नहीं होंगे तो राम मंदिर कैसे बनेगा? उन्होंने कहा कि भारत के आठ राज्यों में हिन्दुओं की जनसंख्या निरन्तर घटती जा रही है। एसे में हिन्दुओं को अपनी जनसंख्या को बढ़ानी चाहिए।
गिरिराज सिंह ने कहा कि 1947 में जब देश का बंटवारा हुआ तो पाकिस्तान में 22 प्रतिशत हिन्दू थे जो आज घटकर वहां मात्र एक प्रतिशत रह गये हैं। वहीं भारत में उस समय 90 प्रतिशत हिन्दू और 10 प्रतिशत मुस्लिम थे। गिरिराज सिंह का कहना था कि आज मुसलमानों की आबादी बढ़कर 24 प्रतिशत हो गई है और हिंदुओं की जनसंख्या घटकर मात्र 76 प्रतिशत रह गई है।