कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर 7 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए
Nov १४, २०१६ १२:४५ Asia/Kolkata
कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर 7 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।
पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग ने सोमवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि भारत नियंत्रित कश्मीर में भारतीय सेना की ओर से लाइन ऑफ़ कन्ट्रोल पर फ़ायरिंग में सात पाकिस्तानी सैनिक हताहत हुए। पाकिस्तानी सेना के जनसंपर्क विभाग ने इसी प्रकार कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों ने भी जवाबी फ़ायरिंग की, जिसमें कई भारतीय सैनिक मारे गए।
ज्ञात रहे कि वर्ष 2003 में भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के समझौते के बावजूद, दोनों देशों के सैनिक कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर एक दूसरे पर बारी-बारी से फ़ायरिंग कर रहे हैं। (MAQ/N)
टैग्स