ईस्राईली राष्ट्रपति की भारत यात्र के ख़िलाफ़ नई दिल्ली में विशाल प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/india-i28876-ईस्राईली_राष्ट्रपति_की_भारत_यात्र_के_ख़िलाफ़_नई_दिल्ली_में_विशाल_प्रदर्शन
ईस्राईली राष्ट्रपति की भारत यात्रा का विरोध करते हुए भारतीय छात्रों ने नई दिल्ली में प्रदर्शन करके ज़ायोनी राष्ट्रपति को भारत छोड़कर चले जाने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १५, २०१६ १६:२७ Asia/Kolkata
  • ईस्राईली राष्ट्रपति की भारत यात्र के ख़िलाफ़ नई दिल्ली में विशाल प्रदर्शन

ईस्राईली राष्ट्रपति की भारत यात्रा का विरोध करते हुए भारतीय छात्रों ने नई दिल्ली में प्रदर्शन करके ज़ायोनी राष्ट्रपति को भारत छोड़कर चले जाने की मांग की है।

नई दिल्ली से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार प्रदर्शनकारियों ने राजधानी में मंगलवार को "इस्राईल मुर्दाबाद", "साम्राजवाद मुर्दाबाद" और "फ़िलिस्तीन ज़िंदाबाद" के नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने ज़ायोनी शासन द्वारा अत्याचारग्रस्त फ़िलीस्तीनी जनता के जनसंहार की निंदा की तथा इस्राईली राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन से तुरंत भारत से चले जाने की मांग की है।

 

प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से मांग की है कि वह ज़योनी शासन से अपने हर तरह के राजनैतिक व आर्थिक संबंधों को समाप्त करे। दिल्ली की सड़को पर इस्राईली राष्ट्रपति के भारत आगमन की ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने विश्व समुदाय से अपील की है कि फ़िलिस्तीन की पीड़ित जनता के ख़िलाफ़ ज़ायोनी शासन के जारी अत्याचारों का समाप्त करवाए। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने नई दिल्ली में स्थित इस्राईली दूतावास के घेराव का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने प्रदर्शनकारियों की यह कोशिश नाकाम कर दी।

 

उल्लेखानीय है कि इस्राईली राष्ट्रपति रूवेन रिवलिन, भारती राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निमंत्रण पर भारत के 6 दिवसीय सरकारी दौरे पर दिल्ली पहुंचे हैं। दूसरी ओर ज़ायोनी राष्ट्रपति के भारत के दौरे को लेकर भारतीय मुसलमान में भी काफ़ी रोष पाया जा रहा है। रूवेन रिवलिन के भारत दौरे के ख़िलाफ़ शुक्रवार को, जुमे की नमाज़ के बाद विभिन्न मुस्लिम संगठनों ने नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों की घोषणा की है। (RZ)