कश्मीर, भागवत वाले भारत का हिस्सा नहीं- फ़ारूक़ अब्दुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/india-i29008-कश्मीर_भागवत_वाले_भारत_का_हिस्सा_नहीं_फ़ारूक़_अब्दुल्लाह
कश्मीर के पूर्व मुख्यंत्री ने कहा है कि कश्मीर, हिंदू राष्ट्र वाले भारत का हिस्सा नहीं बनेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १७, २०१६ १२:५६ Asia/Kolkata
  • कश्मीर, भागवत वाले भारत का हिस्सा नहीं- फ़ारूक़ अब्दुल्लाह

कश्मीर के पूर्व मुख्यंत्री ने कहा है कि कश्मीर, हिंदू राष्ट्र वाले भारत का हिस्सा नहीं बनेगा।

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के भारत को हिंदू राष्ट्र बताए जाने पर जम्मू व कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कान्फ्रेंस के अध्यक्ष फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने इसकी कड़ी आलोचना की है।

श्रीनगर में अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अब्दुल्ला ने कहा कि अगर भागवत भारत को एक हिंदू राष्ट्र बताते हैं तो कश्मीर एसे भारत का हिस्सा नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि कश्मीर उस भारत का हिस्सा है जिसमें सभी धर्मों को इसके संविधान में बराबर का दर्जा दिया गया है। संविधान में हर धर्म को बराबर अधिकार दिए गए हैं। अब्दुल्लाह ने कहा कि आरएसएस प्रमुख हिंदू राष्ट्र की बात करके संविधान के खिलाफ बोल रहे हैं जिसके विरुद्ध भागवत के खिलाफ एक्शन लिया जाना चाहिए।  उनके अनुसार भागवत जैसे लागों के बयानों से लोगों के दिमाग़ में भ्रम पैदा हो रहा है।  उन्होंने कहा कि संविधान में हर धर्म को बराबर अधिकार दिए गए हैं। अगर ये छीने गए तो फिर क्रांति के लिए तैयार रहें।

फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने कहा कि समय आ गया है जब राष्ट्रीय नेताओं को एक ही आवाज में बोलना होगा। आरएसएस प्रोपेगेंडा किसी भी पार्टी को स्वीकार नहीं है।

अनुच्छेद 370 की बहाली के बारे में अब्दुल्ला ने कहा कि घाटी में युवा पूरी आजादी चाहते हैं यह अब उनके खून में है। प्रधानमंत्री मोदी को आने वाली पीढ़ियों को जवाब देना होगा कि क्या उन्होंने या पिछली सरकारों ने उनके साथ न्याय किया है या उन्हें धोखा दिया है।  फ़ारूक़ अब्दुल्लाह का कहना था कि हमें हमारे अधिकार चाहिए।  आप कितनों को जेल में डालेंगे, और कितनों को अंधा करोगे और कितने ज्यादा घरों को लूटोगे?  उन्होंने कहा कि न्यूटन का नियम याद रखों कि हर क्रिया की प्रतिक्रिया होती है।  आप जितना अधिक दबाओगे यह उतनी तेज़ी से फूटेगा और एक समय एसा आ जाएगा जब आपकी ताकत इसे नहीं दबा पाएगी। मैंने बार-बार कहा है कि अगर वे पूरे देश की सेना यहां ले आएंगे तब भी वे कश्मीर की आकांक्षाओं को नहीं दबा पाएंगे।