भारतीय सैनिकों की फायरिंग में एक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i31483-भारतीय_सैनिकों_की_फायरिंग_में_एक_हताहत
स्कूली बस में 7 से 15 वर्ष के 20 छात्र सवार थे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec १६, २०१६ १०:०८ Asia/Kolkata
  • भारतीय सैनिकों की फायरिंग में एक हताहत

स्कूली बस में 7 से 15 वर्ष के 20 छात्र सवार थे।

कश्मीर की नियंत्रण रेखा के क्षेत्र में छात्रों को ले रहे एक वाहन पर भारतीय सैनिकों ने फायरिंग कर दी जिससे एक व्यक्ति हताहत हो गया।

प्राप्त समाचारों के अनुसार भारतीय सैनिकों ने शुक्रवार की सुबह को नियंत्रण रेखा के कोटली क्षेत्र में स्कूली बच्चों के वाहन पर फायरिंग कर दी जिससे वाहन चालक मारा गया और 10 छात्र घायल हो गये जिनमें तीन की स्थिति संवेदनशील है।

इस स्कूली बस में 7 से 15 वर्ष के 20 छात्र सवार थे।

भारतीय सैनिकों ने इसी प्रकार 23 नवंबर को भी नियंत्रण रेखा के समीप एक यात्री बस पर फायरिंग कर दी थी जिससे नौ व्यक्ति हताहत हो गये थे।

ज्ञात रहे कि भारत और पाकिस्तान दोनों नियंत्रण रेखा पर एक दूसरे पर युद्ध विराम के उल्लंघन का आरोप लगाते हैं। MM