भारतीय सेना की बस पर हमला 3 सैनिक हातहत
भारत के जम्मू वे कश्मीर के पंपोर में सेना की बस पर आतंकी हमले में तीन सैनिक मारे गए हैं।
श्रीनगर से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जम्मू व कश्मीर के पुलवामा जिले के पंपोर में शनिवार को सेना की बस पर आतंकियों ने घात लगाकर हमला किया जिसमें कम से कम सेना के तीन जवान शहीद हो गये।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे से सेना की बस गुजर रही थी इसी बीच सशस्त्र आतंकियों ने बस पर फायरिंग कर दी जिसके कारण तीन सैनिक मारे गए। बताया जा रहा है कि आक्रमणकारी भागने में सफल रहे। घटना के बाद पूरे इलाके में सेना सर्च आपरेशन आरंभ कर दिया गया।
सीआपीएफ के आईजी ने बताया कि आतंक़ियों पर जवाबी कार्रवाई तो की गयी लेकिन भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण उतनी फायरिंग नहीं की गयी।
कुछ ही दिनों पहले सीआरपीएफ की बस पर इसी इलाके में हमला किया गया था।