भारत ने सीरिया की संप्रभुता के सम्मान पर बल दिया
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि नई दिल्ली, सीरिया की एकता और अखण्डता का सम्मान करता है।
विकास स्वरूप ने शनिवार को कहा है कि सीरिया संकट का समाधान, सैनिक मार्ग से संभव नहीं है। उनका कहना था कि इसे कूटनीति के माध्यम से ही हल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एेसा मार्ग खोजा जाए जिससे सीरिया में आम लोगों की ज़िंदगी के लिए ख़तरा उत्पन्न न हो।
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने स्पष्ट किया कि नई दिल्ली, सीरिया में हिंसा और युद्ध को समाप्त कराने के लिए हर संभव प्रयास का समर्थन करता है।
इसी बीच सीरिया के हलब नगर में हज़ारों लोगों ने एक बड़ी रैली निकालकर आतंकवादियों के विरुद्ध सीरिया की सेना और उसके घटकों की सफलता पर खुशी मनाते हुए सेना से अपने समर्थन की घोषणा की।
ज्ञात रहे कि सीरिया के हलब नगर से भागते हुए आतंकवादियों ने अपने समर्थक देशों पर विश्वासघात का आरोप लगाया है।