फिर दिखा मोदी का शरीफ़ प्रेम, जन्मदिन की दी बधाई
https://parstoday.ir/hi/news/india-i32368-फिर_दिखा_मोदी_का_शरीफ़_प्रेम_जन्मदिन_की_दी_बधाई
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज़ शरीफ़ को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके स्वास्थ्य और लंबे जीवन की दुआएँ दी हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २५, २०१६ १७:०० Asia/Kolkata
  • फिर दिखा मोदी का शरीफ़ प्रेम, जन्मदिन की दी बधाई

भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पाकिस्तानी समकक्ष नवाज़ शरीफ़ को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए उनके स्वास्थ्य और लंबे जीवन की दुआएँ दी हैं।

नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के अपने ट्विटर एकांउट पर एक संदेश में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ को जन्मदिन पर बधाई देते हुए लिखा है कि “ मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ को उनके जन्मदिन के शुभ अवसर पर बधाई देता हूं और उनके स्वस्थ और लंबे जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं”।

ज्ञात रहे कि नवाज़ शरीफ रविवार 25 दिसंबर को 67 साल के हो गए। जबकि पिछले वर्ष इसी दिन भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक लाहौर का दौरा कर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से मिलकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी

 

उल्लेखनीय है कि भारतीय प्रधानमंत्री पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ को ऐसी स्थिति में जन्म दिन की बधाई दे रहे हैं जब भारत प्रशासित कश्मीर में कई महीनों से हालात ख़राब हैं, भारत की ओर से नियंत्रण रेखा (एलओसी) के उस पार सर्जिकल स्ट्राइक का भी दावा किया गया और लगातार दोनों देशों की ओर से एक दूसरे पर सीज़ फ़ायर के उल्लंघन का आरोप लगाया जाता रहा है और इस दौरान दोनों देशों के दर्जनों सैनिकों ने अपनी जानें गंवाईं हैं।

 

इसी बीच भारत के कई राजनीतिक और समाजिक हस्तीयों ने मोदी द्वारा शरीफ़ को उनके जन्मदिन पर दी गई बधाई को भारत की जनता के साथ विश्वासघात बताया है। इन लोगों का मानना है कि एक तरफ मोदी देशभक्ति की बात करते हैं जबकि दूसरी ओर अभी देश पर क़ुरबान होने वाले सैनिकों के कफ़्न भी मैले नहीं हुए और वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के जन्मदिन में ख़ुशिया बांट रहे हैं। भारत के समाजिक कार्यक्रताओं का कहना है कि यदि यही मुबारकबाद किसी ग़ैर भाजपाई ने दी होती तो वह अबतक देशद्रोही घोषित हो चुका होता। (RZ)