भारत के नये सेना प्रमुख कश्मीर पहुंचे
Jan ०६, २०१७ १०:३३ Asia/Kolkata
जो देश भी भारत पर अतिक्रमण करेगा उसे करारा जवाब दिया जायेगा।
भारत के नये सेना प्रमुख जनरल विपिन रावत कश्मीर पहुंचे हैं जहां उन्होंने सैनिकों से भेंट में कहा है कि भारतीय सैनिक हर प्रकार के हमले का मुकाबला करने के लिए तैयार हैं और जो देश भी भारत पर अतिक्रमण का इरादा करेगा उसे करारा जवाब दिया जायेगा।
उर्दू भाषा के सहर टीवी की रिपोर्ट के अनुसार यद्यपि उन्होंने किसी विशेष देश की ओर संकेत नहीं किया परंतु भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव में वृद्धि हो जाने के दृष्टिगत संभवतः उनका इशारा पाकिस्तान की ओर था। जनरल विपिन रावत को 31 दिसंबर 2016 को भारत का 27वां सेना प्रमुख नियुक्त किया गया। MM
टैग्स