पूरे उत्तर भारत में भारी बर्फबारी, ठंड बढ़ी
कश्मीर सहित पूरे उत्तर भारत में भारी बर्फबारी के कारण ठंड बहुत तेज़ी से बढ़ी है।
कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों के पिछले कुछ दिनों से बर्फवारी का सिलसिला जारी है।
कश्मीर के रजौरी हिलाचल प्रदेश के धर्मशाला आदि जगहों पर बर्फबारी की वजह से पूरा इलाका सफ़ेद नज़र आ रहा है। बर्फबारी के कारण कश्मीर का पूरे विश्व से संपर्क टूट गया है। एक अधिकारी ने बताया कि बर्फबारी और कुछ स्थानों पर भूस्खलन के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार दूसरे दिन भी बंद रहा। दूसरी ओर बर्फबारी के कारण रनवे बंद होने के परिणामस्वरूप दूसरे दिन भी श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमानों का आवागमन बंद रहा।
बर्फवारी से हिमाचल में शिमला, कुफरी, नरकंडा और मसोहोबरा में सभी रास्ते बंद हो गये हैं। भारी हिमपात के कारण लोगों को सामने खाने-पीने के सामान की कमी का सामना करना पड़ रहा है। बर्फबारी के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में बिजली की सेवा भी बाधित है। मौसम विभाग का मानना है कि कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हिमस्खलन होने की आशंका है। मौमस विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम खराब रहने की चेतावनी दी है।