मुसलमान, हमारी पार्टी को वोट दें: ओवैसी की अपील
https://parstoday.ir/hi/news/india-i34297-मुसलमान_हमारी_पार्टी_को_वोट_दें_ओवैसी_की_अपील
भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव में असदऊद्दीन ओवैसी ने प्रदेश के सभी मुसलमानों से अपील की है कि वे आगामी चुनाव में उनकी पार्टी "एआईएमआईएम" को वोट दें।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १५, २०१७ १६:३२ Asia/Kolkata
  • मुसलमान, हमारी पार्टी को वोट दें: ओवैसी की अपील

भारत के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव में असदऊद्दीन ओवैसी ने प्रदेश के सभी मुसलमानों से अपील की है कि वे आगामी चुनाव में उनकी पार्टी "एआईएमआईएम" को वोट दें।

प्राप्त समाचारों के अनुसार उत्तर प्रदेश में चुनाव अभियान शुरू होने के साथ ही ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलेमीन के प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी ने भारत के मुसलमानों से अपील की है कि वे भारतीय मुसलमानों से संबंधित एकमात्र पार्टी, एआईएमआईएम को वोट दें।

 

ओवैसी ने एक बयान जारी करके कहा है कि प्रदेश की जनता को सत्ताधारी समाजवादी पार्टी द्रवारा के किए गए भ्रष्टाचार और केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की ओर से समाज में नफ़रत का ज़हर घोलने से इस बात का पता चल गया है और कट्टरपंथी हिंदू गुटों की ओर से किस तरीक़े से मुसलमानों को केवल एक हथकंड़े के रूप में प्रयोग किया जाता रहा है।

ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलेमीन के प्रमुख असदउद्दीन ओवैसी ने शामली व दादरी जैसी घटनाओं, मुसलमानों की हत्या, मुस्लिम लड़कियों और महिलाओं के साथ हुई बर्बरतापूर्ण घटनाएं तथा मुज़फ़्फ़रनगर में हुए सामप्रदायिक दंगे की ओर इशारा किया। उन्होंने कहा कि भारत में कट्टरपंथी गुटों की गतिविधियां सिर्फ मुसलमानों के ख़िलाफ़ नहीं बल्कि अन्य अल्पसंख्यकों के विरुद्ध भी जारी हैं।

 

उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसलेमीन ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए अपने अभियान की शुरुआत मुज़फ़्फ़रनगर के केराना क्षेत्र से किया है। ज्ञात रहे कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव सात चरणों में 11 फ़रवरी से शुरू होंगे जो 8 मार्च तक जारी रहेंगे। (RZ)