वार्ता करनी है तो आतंकवाद से दूर हो पाकिस्तान,
https://parstoday.ir/hi/news/india-i34546-वार्ता_करनी_है_तो_आतंकवाद_से_दूर_हो_पाकिस्तान
भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यदि पाकिस्तान मैत्रीपूर्ण संबंध चाहता है तो ख़ुद को आतंकवाद से अलग करे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan १८, २०१७ ०७:३७ Asia/Kolkata
  • वार्ता करनी है तो आतंकवाद से दूर हो पाकिस्तान,

भारत के प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यदि पाकिस्तान मैत्रीपूर्ण संबंध चाहता है तो ख़ुद को आतंकवाद से अलग करे।

नरेन्द्र मोदी ने नई दिल्ली में आयोजित वार्षिक सम्मेलन राई सीना डायलाग के दूसरे एडीशन को संबोधित करते हुए कहा कि यदि पाकिस्तान भारत के साथ अच्छे संबंध चाहता है और वार्ता का इच्छुक है तो उसे ख़ुद को आतंकी गतिविधियों से अलग करना होगा।

नरेन्द्र मोदी ने कहा कि हमारे वह पड़ोसी जो हिंसा, नफ़रत और आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं वह अकेले खड़े हैं और उन्हें उपेक्षित कर दिया गया है।

भारतीय प्रधानमंत्री ने कहा कि जब से उन्होंने पद संभाला तब से पाकिस्तान सहित दक्षेस के सभी सदस्य देशों को अच्छे संबंध की दावत दी, मैं तो लाहौर भी गया लेकिन भारत अकेले ही शांति के रास्ते पर नहीं चल सकता। मोदी ने कहा कि हमारे नागरिकों की सुरक्षा बहुत महत्वपूर्ण है लेकिन केवल स्वार्थ पर ध्यान देना न तो हमारी संस्कृति है और न ही हमारा रवैया।

भारतीय प्रधानमंत्री ने चीन के साथ संबंध ख़राब होने की बात का भी खंडन किया और कहा कि दो पड़ोसी देशों के बीच मतभेद होना स्वाभाविक है।