गणतंत्र दिवस के अवसर पर कश्मीर में बंद
https://parstoday.ir/hi/news/india-i35243-गणतंत्र_दिवस_के_अवसर_पर_कश्मीर_में_बंद
गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत नियंत्रित कश्मीर में बंद से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan २६, २०१७ १५:१८ Asia/Kolkata
  • गणतंत्र दिवस के अवसर पर कश्मीर में बंद

गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत नियंत्रित कश्मीर में बंद से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, हुर्रियत कांफ़्रेंस के नेताओं सैयद अली शाह गीलानी, मीरवाइज़ उमर फ़ारूक़ और यासीन मलिक ने जनता से मांग की थी कि वह भारतीय गणतंत्र दिवस के अवसर पर शोक दिवस मनाएं और प्रतिष्ठानों को बंद करके प्रदर्शन करें।

भारत ने आज अपना 68वां गणतंत्र दिवस मनाया। गणतंत्र दिवस को देखते हुए नई दिल्ली सहित कई संवदेनशील क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गये थे  और राजधानी दिल्ली के कई संवेदनशील में 50 हज़ार से अधिक सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया था।