अमेरिका में एक भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई
आक्रमणकारी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
अमेरिका में कंसास के एक बार में एक भारतीय इंजीनियर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हमले के समय आक्रमणकारी ने कहा था कि तुम मेरे देश से बाहर जाओ। यह घटना बुधवार रात की है।
इस हमले में मारे गये भारतीय इंजीनियर का संबंध हैदराबाद से है जबकि इस हमले में एक और भारतीय घायल हुआ है और उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
गोलीबारी में घायल हुए दूसरे व्यक्ति की पहचान ईआन ग्रीलट के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार हमला करने वाली की पहचान 51 वर्षीय ऐडम पुरिनटॉन के तौर पर हुई है और वह अमेरिकी नौसेना में काम कर चुका है। आक्रमणकारी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
बताया जा रहा है कि हमलावर नशे में था। वह नस्लभेदी टिप्पणियां कर रहा था। जब बार कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने फायरिंग शुरू कर दी।
भारत की विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए पीडि़त परिवार के प्रति सांत्वना व्यक्त की है। MM