फ़ारूक़ अब्दुल्लाह के ताज़ा बयान से भारत में हलचल
-
24 फ़रवरी 2017 को श्रीनगर में फ़ारूक़ अब्दुल्लाह नेश्नल कान्फ़्रेंस पार्टी के नेता की बरसी पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए
भारत प्रशासित कश्मीर के भूतपूर्व मुख्यमंत्री व नेश्नल कॉन्फ़्रेंस के अध्यक्ष फ़ारूक़ अब्दुल्लाह के इस बयान से पूरे भारत में राजनैतिक हलचल मच गयी है कि जो कश्मीरी युवक भारतीय सैनिकों के साथ झड़प में मारे जाते हैं वह कश्मीर की आज़ादी के लिए अपनी जान न्योछावर करते हैं।
हमारे संवाददाता के अनुसार फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने श्रीनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि कश्मीर एक राजनैतिक समस्या है इसे राजनैतिक मार्ग से हल करना होगा। फ़ारूक अब्दुल्लाह ने कहा कि जब भी यहां कश्मीरी युवक से बात करते हैं तो वे कहते हैं कि कश्मीर की आज़ादी के लिए जान न्योछावर करने को तय्यार हैं।
उन्होंने कहा कि भारत को अगर कश्मीर में अपना राज क़ायम करना है और कश्मीरियों को अपना बनाना है तो उसे राजनीति द्वारा सभी मुश्किलों को हल करना होगा। फ़ारूक अब्दुल्लाह ने कहा कि उनके बयान पर टिप्पणी या उन्हें देशद्रोही कहने से यह मुश्किल हल होने के बजाए और उलझ जाएगी। (MAQ/N)