कश्मीर में अलगाववादी अभियान नए चरण में दाख़िल हुआ
https://parstoday.ir/hi/news/india-i37698-कश्मीर_में_अलगाववादी_अभियान_नए_चरण_में_दाख़िल_हुआ
कश्मीरी जनता ने भारतीय सेनाध्यक्ष की उस धमकी को धता बताते हुए जिसमें उन्होंने यह कहा था कि जो भी अलगाववादी छापामारों की मदद करेगा उसे भी अलगाववादी माना जाएगा, एक बार फिर अलगाववादी छापामारों की मदद की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०४, २०१७ १५:३८ Asia/Kolkata
  • यह (फ़ाइल फ़ोटो) उत्तरी कश्मीर के हाजिन क़स्बे की है जहां लोग सुरक्षा बलों और अलगाववादियों के बीच मुठभेड़ के स्थान की ओर जाने की कोशिश में
    यह (फ़ाइल फ़ोटो) उत्तरी कश्मीर के हाजिन क़स्बे की है जहां लोग सुरक्षा बलों और अलगाववादियों के बीच मुठभेड़ के स्थान की ओर जाने की कोशिश में

कश्मीरी जनता ने भारतीय सेनाध्यक्ष की उस धमकी को धता बताते हुए जिसमें उन्होंने यह कहा था कि जो भी अलगाववादी छापामारों की मदद करेगा उसे भी अलगाववादी माना जाएगा, एक बार फिर अलगाववादी छापामारों की मदद की।

कश्मीरी जनता उन क्षेत्रों की ओर जाती है जहां अलगावाददी छापामारों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पें होती हैं। इसकी ताज़ा मिसाल दक्षिणी कश्मीर के शुपैयां इलाक़े की है जहां गत रात्रि राज्य पुलिस और सैनिकों ने वहां एक बड़े क्षेत्र का घेराव किया और अलगाववादी छापामारों को ढूंढ निकालने के लिए एक तलाशी अभियान शुरु किया। जिसके बीच घेरे में आए अलगाववादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ भी आरंभ हुयी। परंतु शनिवार तड़के पूरे इलाक़े की आबादी उस क्षेत्र की तरफ़ गयी और सुरक्षा बलों पर पूरी आबादी ने पथराव किया। जिसके नतीजे में बताया जाता है कि अलगाववादी छापामार भाग निकलने में सफल हुए। (MAQ/N)