कश्मीर, झड़पों में तीन हताहत
Mar ०५, २०१७ १५:१६ Asia/Kolkata
भारत नियंत्रित कश्मीर के पुलवामा ज़िले के त्राल क्षेत्र में सुरक्षा बलों और अलगाववादी छापामारों के मध्य होने वाली झड़पों में दो छापामार और एक पुलिस कर्मी मारे गये।
पुलिस सूत्रों का कहना है कि दोनों छापामारों का संबंध हिज़्बुल मुजाहेदीन संगठन से था जबकि झड़पों के दौरान जम्मू कश्मीर पुलिस के विशेष ऑपरेशन समूह के मंज़ूर अहमद भी मारे गये।
भारतीय सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि इन झड़पों में एक सुरक्षा अधिकारी सहित पांच सुरक्षा कर्मी घायल हुए हैं।
सूत्रों का कहना है कि क्षेत्र में तलाशी अभियान के लिए सेना की विशेष टुकड़ी तैनात की गयी थी। सुरक्षा बलों द्वारा मकान की घेराबंदी के बाद मुठभेड़ शुरु हुई। (AK)
टैग्स