सऊदी अरब में 29 भारतीय मज़दूर बंधक, 12 दिनों से भूखे-प्यासे
सऊदी अरब में बंधक बनाए गए 29 भारतीय मज़ूदरों की स्वतंत्रता के लिए प्रयास किये जा रहे हैं।
भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने सऊदी अरब में फंसे तेलंगाना के 29 कामगारों की सुरक्षित रिहाई के लिए कार्यवाही आरंभ कर दी है। जिन 29 भारतीय मज़दूरों की स्वतंत्रता के लिए भारतीय विदेशमंत्री ने कार्यवाही आरंभ की है उनके बारे में कहा जा रहा है कि वे पिछले 12 दिनों से भूखे हैं।
राव ने एक चिट्ठी लिखकर सऊदी की एक कंपनी में बंधक बनाकर रखे गए 29 कामगारों की सुरक्षित रिहाई कराए जाने में सुषमा स्वराज से मदद मांगी थी। चिट्ठी में रामाराव ने लिखा है कि तेलंगाना राज्य के 29 मज़दूरों को सऊदी अरब में पिछले 12 दिनों से बंधक बनाकर रखा गया है। इन मज़दूरों को भोजन और जरूरी सुविधाओं से वंचित रखा जा रहा है। उन्हें 12 दिनों से भूखा-प्यासा रखा गया है। रामाराव के अनुसार जब भारतीय कामगारों ने अपने शहर जाने के लिए छुट्टियां मांगीं तो उनसे 50,000 डॉलर मांगे गए। जिस सऊदी कंपनी में यह भारतीय काम करते हैं उन्हें यात्रा खर्च देने से भी इंकार कर दिया गया। इसके बाद न्याय के लिए कामगारों ने लेबर कोर्ट और आमिर कोर्ट का रुख किया।
भारतीय विदेशमंत्री सुषमा स्वराज ने सऊदी में भारतीय राजदूत अहमद जावेद को आदेश जारी किया है कि वे इन भारतीय मज़दूरों की रिहाई के लिए कार्रवाई करें। सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके लिखा है कि जावेद, आप इन मज़दूरों की रिहाई के लिए कार्यवाही कीजए और उसकी रिपोर्ट मुझको तथा के. टी. रामाराव को भेजिए।