भागवत को बनाया जाए भारत का राष्ट्रपतिः शिवसेना
शिवसेना का कहना है कि अगला राष्ट्रपति आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को होना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी पार्टी शिवसेना ने आगामी राष्ट्रपति के तौर पर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का नाम पेश किया है।
शिवसना के नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के नाम को भारत के अगले राष्ट्रपति के लिए पेश किया है। शिवसेना का मानना है कि मोहन भागवत अगर भारत के अगले राष्ट्रपति बनते हैं तो इससे हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।
संजय राउट ने कहा कि इस समय एक हिंदुत्ववादी नेता नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं। हाल ही में एक और हिंदुत्ववादी नेता योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाया गया। उन्होंने कहा कि अगर भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने का सपना पूरा करना है फिर तो आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत को अगला राष्ट्रपति बनाना चाहिए। ज्ञात रहे कि भारत में अगला राष्ट्रपति चुनाव जुलाई में होने वाला है।