मोदी का कश्मीर दौरा, बंद का एलान, सुरक्षा के कड़े प्रबंध
कश्मीरी अलगाववादी नेताओं द्वारा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कश्मीर दौरे के विरोध के एलान के बाद पूरे कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं।
प्राप्त समाचारों के अनुसार भारतीय प्रधानमंत्री के कश्मीर दौरे के अवसर पर जहां सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए हैं। कश्मीरी अलगाववादी नेता हुर्रियत कांफ्रेंस के अली गिलानी, मीर वाएज़ उमर फ़ारूक़ और मोहम्मद यासीन मलिक ने नरेंद्र मोदी के कश्मीर दौरे के विरोध में 2 अप्रैल रविवार को पूरे कश्मीर में हड़ताल का एलान किया है।
हुर्रियत कांफ्रेंस के नेताओं का कहना है कि नरेंद्र मोदी ऐसे मौक़े पर कश्मीर का दौरा कर रहे हैं, जब भारतीय सुरक्षाबल के जवान, निहत्थे कश्मीरियों पर गोलियों की वर्षा कर रहे हैं और पैलेट गन से उनकी आँखों की रोशनी छीन रहे हैं। हुर्रियत नेताओं का कहना है कि हज़ारों कश्मीरियों को थानों, पूछताछ केंद्रों और जेलों में भी गंभीर यातनाएं दी जा रही हैं और साथ ही हमारे शांतिपूर्ण आंदोलनों व राजनीतिक गतिविधियों पर पूर्णरूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है।
कश्मीर से सिब्ते हसन की रिपोर्ट सुनें: शुक्रवार को भारत प्रशासित कश्मीर में जुमे की नमाज़ के बाद भारत विरोधी प्रदर्शन हुए हैं
उल्लेखनीय है कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को भारत प्रशासित कश्मीर का दौरा करने वाले हैं जहां वह जम्मु श्रीनगर नेशनल हाइवे पर एशिया की सबसे लंबी टनल का उद्घाटन करेंगे। इस टनल की लंबाई 9.28 किलोमीटर है, यह टनल जम्मू-कश्मीर के उधमपूर ज़िले के चेनानी को रामबन ज़िले के नाशरी से जोड़ती है। (RZ)