मोदी ने किया भारत की सबसे लंबी सुरंग का उद्घाटन
https://parstoday.ir/hi/news/india-i39326-मोदी_ने_किया_भारत_की_सबसे_लंबी_सुरंग_का_उद्घाटन
भारत के प्रधानमंत्री ने कश्मीर में इस देश की सबसे लंबी सुरंग का उद्घाटन किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr ०२, २०१७ १२:४९ Asia/Kolkata
  • मोदी ने किया भारत की सबसे लंबी सुरंग का उद्घाटन

भारत के प्रधानमंत्री ने कश्मीर में इस देश की सबसे लंबी सुरंग का उद्घाटन किया है।

नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कश्मीर की मुख्यमंत्री और वहां के राज्यपाल की उपस्थिति में भारत की सबसे लंबी सुरंग चेनानी-नाशरी का उद्घाटन कर दिया। नरेन्द्र मोदी ने रिमोट से इस सुरंग का उद्धाटन किया।  

यह सुरंग जम्‍मू और श्रीनगर की राह को आसान करेगी और यात्रा में लगने वाले समय में भी इससे कटौती होगी।  जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर स्थित यह सुरंग, श्रीनगर को सभी मौसम में देश के दूसरे भागों से जोड़ने में सक्षम है।

जाड़ों के मौसम में जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर भारी बर्फबारी की वजह से श्रीनगर का संपर्क भारत के बाकी हिस्सों से कट जाता था।  अंडरग्राउड होने की वजह से यह सुरंग पूरे साल आवागमन के लिए खुली रहेगी मौसम चाहे कुछ भी हो।  भारत सरकार ने चेनानी-नाशरी 9.28 किलोमीटर लंबी इस सुरंग के निर्माण में 3700 करोड़ रुपये खर्च किये हैं। इस सुरंग के बनते ही जम्मू और श्रीनगर के बीच की दूरी 41 किलोमीटर से घटकर मात्र 10.9 किलोमीटर रह जाएगी।