भारत- पाकिस्तान सीमा पर फिर तनाव, फ़ायरिंग
भारत और पाकिस्तान के सीमा सुरक्षा बलों ने कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एक दूसरे के ठिकानों पर भारी हथियारों से फ़ायरिंग की।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के रक्षामंत्रालय के प्रवक्ता ने कहाकि पाकिस्तानी सेना ने मंगलवार को भड़काऊ कार्यवाही करते हुए पुंछ सेक्टर के नियंत्रण रेखा के पास भीषण फ़ायरिंग की। मनीष मेहता ने कहा कि भारतीय सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने पाकिस्तान की ओर से अकारण संघर्ष विराम के उल्लंघन का जवाब देते हुए पाकिस्तानी सेना के ठिकाने पर बमबारी की।
पाकिस्तान ने भी इस्लामाबाद में भारतीय राजदूत जे पी सिंह को पहली अप्रैल को भारतीय सुरक्षा बलों की ओर से अकारण फ़ायरिंग पर आपत्ति जाते हुए उन्हें विदेशमंत्रालय में तबल किया। पाकिस्तान का दावा है कि भारतीय सीमा सुरक्षा बलों की इस फ़ायरिंग में एक जवान मारा गया।
भारतीय सेना ने 2014 से अब तक पाकिस्तानी सेना की ओर से 900 से अधिक बार संघर्ष विराम के उल्लंघन को दर्ज किया है।
ज्ञात रहे कि उड़ी सेक्टर पर हमले के बाद से दोनों देशों के मध्य तनाव में वृद्धि हो गयी है। (AK)