कश्मीर में दर्जनों छात्र घायल
https://parstoday.ir/hi/news/india-i40190-कश्मीर_में_दर्जनों_छात्र_घायल
भारत प्रशासित कश्मीर में छात्रों और सुरक्षा बल के बीच हुयी झड़प में कम से कम 60 छात्र घायल हुए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १७, २०१७ ११:५३ Asia/Kolkata
  • कश्मीर में दर्जनों छात्र घायल

भारत प्रशासित कश्मीर में छात्रों और सुरक्षा बल के बीच हुयी झड़प में कम से कम 60 छात्र घायल हुए।

 

फ़्रांस प्रेस के अनुसार, यह झड़प सोमवार को श्रीनगर में एक कॉलेज पर पुलिस के हमले के बाद शुरु हुयी। झड़प के दौरान सुरक्षा बलों ने छात्रों पर आंसू गैस के गोले फ़ायर किए।

ग़ौरतलब है कि श्रीनगर में भारतीय सुरक्षा बल की फ़ायरिंग में 17 साल के एक नौजवान की मौत के ख़िलाफ़ रविवार को पूरे कश्मीर में हड़ताल थी। इस हड़ताल के कारण काम-काज व परिवहन व्यवस्था ठप्प और एयरपोर्ट बंद रहे। इसी प्रकार इस हड़ताल से आम जन-जीवन अस्त व्यस्त होकर रह गया।

ऐसी हालत में जब श्रीनगर की जनता रविवार को सुरक्षा बल की फ़ायरिंग में 8 नागरिकों के मारे जाने से क्रोधित थी, इस नौजवान के मारे जाने की ख़बर ने कश्मीरी जनता के आक्रोश को और भड़का दिया।

बताया जाता है कि कश्मीर में किसी प्रकार के विरोध व झड़प की पूर्व रोकथाम के लिए सुरक्षा बल को संवेदनशील स्थानों पर तैनात किया गया है। (MAQ/N)