रूस और भारत की सेनाएं संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगी
Apr २१, २०१७ ०७:११ Asia/Kolkata
यह सैन्य अभ्यास भारत और रूस की तीनों सेनाओं के मध्य इसी वर्ष आयोजित होगा।
भारत और रूस की तीनों सेनाएं पहली बार संयुक्त सैन्य अभ्यास करेंगी।
हमारे संवाददाता ने ट्रिब्यून समाचार पत्र के हवाले से रिपोर्ट दी है कि यह संयुक्त सैन्य अभ्यास पहले से अधिक दोनों देशों के सैन्य संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित होगा।
यह सैन्य अभ्यास भारत और रूस की तीनों सेनाओं के मध्य इसी वर्ष आयोजित होगा।
भारत की तीनों सेनाएं आम तौर पर सैन्य अभ्यास देश के भीतर करती हैं परंतु यह पहली बार है जब वे किसी विदेशी सेना के साथ संयुक्त अभ्यास करेंगी।
भारत इस युद्ध अभ्यास में T-90 टैंकों और सुखोई 30 युद्धक विमानों और युद्ध पोतों का प्रयोग करेगा। MM
टैग्स