जम्मू कश्मीर में इंटरनेट सर्विस बंद किए जाने पर जनता की आपत्ति
https://parstoday.ir/hi/news/india-i40822-जम्मू_कश्मीर_में_इंटरनेट_सर्विस_बंद_किए_जाने_पर_जनता_की_आपत्ति
भारत प्रशासित कश्मीर के लोगों ने इस क्षेत्र में इंटरनेट की सर्विस बंद करने के राज्य सरकार के क़दम पर आपत्ति जताई है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २८, २०१७ १५:१८ Asia/Kolkata
  • जम्मू कश्मीर में इंटरनेट सर्विस बंद किए जाने पर जनता की आपत्ति

भारत प्रशासित कश्मीर के लोगों ने इस क्षेत्र में इंटरनेट की सर्विस बंद करने के राज्य सरकार के क़दम पर आपत्ति जताई है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार जम्मू कश्मीर की सरकार ने इंटरनेट व सोशल मीडिया के माध्यम से अफ़वाहें फैलने को रोकने और अंशांति को नियंत्रित करने लिए  इंटरनेट सेवा को एक महीने के लिए काट दिया है। जम्मू कश्मीर की पुलिस ने अब तक आपत्तिजनक बातें सोशल मीडिया पर शेयर करने के  आरोप में ढाई सौ लोगों को गिरफ़्तार किया है।

 

इस बीच श्रीनगर में लोगों ने शुक्रवार की शाम प्रदर्शन करके लोगों के ख़िलाफ़ सुरक्षा बलों की हिंसा की निंदा की। भारतीय सुरक्षा बल के हाथों आठ लोगों की हत्या पर आपत्ति जताने क लिए प्रदर्शन किया गया था। (HN)