"कश्मीरियों पर भारत का अत्याचार सरकारी आतंकवाद है"
पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल क़मर जावेद बाजवह ने कहा है कि भारत की ओर से कश्मीरियों पर किया जाने वाला अत्याचार सरकारी आतंकवाद है।
जनरल बाजवह ने एलओसी के हाजी पीर सेक्टर का दौरा किया और कश्मीरियों के अपने हक़ के लिए जारी लड़ाई का समर्थन जारी रखने का आश्वासन दिलाया।
जनरल बाजवह ने कहा कि भारत अपने नियंत्रण वाले कश्मीर के निहत्थे कश्मीरियों पर हमले कर रहा है और साथ ही एलओसी और वर्किंग बाउंड्री से लगी पाकिस्तानी आबादी पर भी गोलाबारी करता रहता है। जनरल बाजवह ने आश्वासन दिया कि पाकिस्तानी सेना अपनी क्षमता के अनुसार भारत के हमलों का जवाब देती रहेगी। उन्होंने कहा कि भारत के क़ब्ज़े वाले कशमीर में विशेष रूप से बच्चों और महिलागं पर होने वाला अत्याचार एलओसी के दूसरी ओर रहने वाले लोगों को उत्तेजित करता है।
जनरल बाजवह ने कहा कि कश्मीरियों को भय व अत्याचार से मुक्त माहौल में जीने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि हम कश्मीरियों की मूल अधिकारों और आज़ादी के लिए जारी लड़ाई का समर्थन करते रहेंगे।
सेना की कमान संभालने के बाद जनरल बाजवह ने एलओसी का यह चौथा दौरा किया है। उन्होंने कहा कि भारत की ओर से संघर्ष विराम का उल्लंघन विशेष योजना के तहत किया जाता है।