भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी, 2 भारतीय जवान हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i41016-भारत_पाक_नियंत्रण_रेखा_पर_गोलीबारी_2_भारतीय_जवान_हताहत
पाकिस्तान ने भारत नियंत्रित जम्मू व कश्मीर के पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम का उल्लंघन किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०१, २०१७ १३:५५ Asia/Kolkata
  • भारत-पाक नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी, 2 भारतीय जवान हताहत

पाकिस्तान ने भारत नियंत्रित जम्मू व कश्मीर के पुंछ जिले की नियंत्रण रेखा पर युद्ध विराम का उल्लंघन किया है।

भारतीय सेना की उत्तरी कमान की ओर से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि पाकिस्तान की सेना ने कश्मीर के कृष्णा घाटी सेक्टर में भारतीय पोस्टों की तरफ मोर्टार से फायरिंग की।

बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि स्थानीय समय के अनुसार सुबह साढ़े आठ बजे पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर बीएसएफ चौकी पर पाकिस्तान की सैनिक चौकी की ओर से रॉकेट और स्वचालित हथियारों से भारी गोलीबारी की गई। इस हमले में एक हेड कांस्टेबल और जेसीओ गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

भारतीय अधिकारी ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना ने इस दौरान भारतीय जवानों के शवों के साथ बर्बरता भी की और उनके अंग काट डाले।   भारतीय बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान सेना की इस घृणित कार्रवाई का उचित जवाब दिया जाएगा।