भारत ने तलब किया पाकिस्तान के उच्चायुक्त को
https://parstoday.ir/hi/news/india-i41152-भारत_ने_तलब_किया_पाकिस्तान_के_उच्चायुक्त_को
भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May ०४, २०१७ ०७:१८ Asia/Kolkata
  • भारत ने तलब किया पाकिस्तान के उच्चायुक्त को

भारत ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को तलब किया है।

भारत ने नई दिल्ली में नियुक्त पाकिस्तान के उच्चायुक्त अब्दुल बासित को विदेशमंत्रालय तलब करके दो भारतीय सैनिकों के मारे जाने और उनका सिर काटने की घटना में पाकिस्तानी सेना की कथित संलिप्त्ता के बारे में पर्याप्त सबूत पेश किये।

भारत ने एक मई को जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कृष्णा घाटी सेक्टर में घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही की मांग की है।  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले ने बताया कि विदेश सचिव एस जयशंकर ने पाकिस्तानी सैन्य कर्मियों द्वारा एक मई 2017 को दो भारतीयों को मारने और उनके शव, क्षतविक्षत करने पर नई दिल्ली की नाराज़गी ज़ाहिर करने के लिए बासित को तलब किया।

भारत ने पाकिस्तान से यह भी कहा कि सैनिकों को मारना उकसावे की कार्रवाई है और यह आचरण के सभी मानदंडों के विपरीत है।  बागले ने कहा कि भारत के पास इस बात के पर्याप्त सबूत हैं कि इस कार्रवाई को पाकिस्तानी सैनिकों ने अंजाम दिया जिन्होंने नियंत्रण रेखा पार की थी।