कश्मीर, सेना के गश्ती दल पर हमला
https://parstoday.ir/hi/news/india-i41714-कश्मीर_सेना_के_गश्ती_दल_पर_हमला
भारत नियंत्रित कश्मीर में एक बार फिर छापामारों ने सेना पर हमला किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May १३, २०१७ १२:१४ Asia/Kolkata
  • कश्मीर, सेना के गश्ती दल पर हमला

भारत नियंत्रित कश्मीर में एक बार फिर छापामारों ने सेना पर हमला किया।

सूत्रों के अनुसार छापामारों ने पुलवामा के त्राल क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर जा रहे सेना के क़ाफिले पर हमला किया। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को अपने घेरे में ले लिया और सर्च आप्रेशन आरंभ कर दिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बल त्राल के सीर गांव में गश्त कर रहे थे तभी अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोलियां चला दी जिस के बाद संक्षिप्त मुठभेड़ हुई।

दूसरी ओर भारतीय सुरक्षा बलों ने दावा किया है कि 13 मई की पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया है।

भारतीय सूत्रों का दावा है कि पिछले तीन दिनों में पाकिस्तान ने तीसरी बार सीज़ फ़ायर का उल्लंघन किया है। भारतीय सुरक्षा अधिकारियों ने दावा किया है कि पाकिस्तानी सेना ने रजौरी के नौशेरा में भारतीय चौकियों पर मार्टर गोले फ़ायर किए।

इस दौरान एक ही परिवार के दो लोगों की मौत हो गई जबकि सुरक्षा बलों के चार जवान भी घायल हो गए। (AK)