कश्मीर, अलगावादियों की फ़ायरिंग, 3 सैनिक हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i42204-कश्मीर_अलगावादियों_की_फ़ायरिंग_3_सैनिक_हताहत
जम्‍मू-कश्‍मीर के नौगाम ज़िले में सुरक्षा बलों और अलगाववादी छापामारों के बीच होने वाली झड़पों में सात लोग मारे गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २१, २०१७ १४:३९ Asia/Kolkata
  • कश्मीर, अलगावादियों की फ़ायरिंग, 3 सैनिक हताहत

जम्‍मू-कश्‍मीर के नौगाम ज़िले में सुरक्षा बलों और अलगाववादी छापामारों के बीच होने वाली झड़पों में सात लोग मारे गये।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार अलगाववादी छापामारों के हमले में तीन भारतीय सुरक्षा कर्मी मारे गये जबकि भारतीय सुरक्षा बलों के ऑपरेशन में चार छापामार मारे गये।

सुरक्षा सूत्रों का कहना है कि सेना ने कार्यवाही करते हुए चार हथियार और कई युद्ध उपकरण बरामद किए। उत्तरी कश्मीर में एलओसी के साथ सटे कुपवाड़ा के नौगाम में शनिवार को आरंभ हुई मुठभेड़ रविवार को भी जारी रही। शनिवार को स्वचालित हथियारों से लैस सात आतंकियों ने घुसपैठ का प्रयास किया था।

मुठभेड़ स्थल पर एक पीठ पर रखने वाला बैग व अन्य सामान मिलने के बाद पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान जारी रखा गया है। (AK)