कश्मीर मुद्दे पर मोदी सरकार विफलः ओवैसी
https://parstoday.ir/hi/news/india-i42370-कश्मीर_मुद्दे_पर_मोदी_सरकार_विफलः_ओवैसी
ओवैसी ने कहा है कि कश्मीर मुद्दे पर मोदी सरकार फेल रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २४, २०१७ १२:५२ Asia/Kolkata
  • कश्मीर मुद्दे पर मोदी सरकार विफलः ओवैसी

ओवैसी ने कहा है कि कश्मीर मुद्दे पर मोदी सरकार फेल रही है।

ऑल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लेमीन के अध्यक्ष का कहना है कि केंद्र सरकार कश्मीर मसले पर पूरी तरह से फेल रही है।

हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि केंद्र सरकार कश्मीर मसले पर फेल रही है। उन्होंने कहा कि सेना के विवादित मेजर को सम्मानित करके केन्द्र सरकार अपनी इस विफलता को छुपाना चाहती है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के पास कश्मीर को लेकर न तो कोई विज़न है और न ही कोई प्रभावी नीति।

कश्मीरी युवक को मानव ढाल की तरह जीप पर बांधकर इस्तेमाल करने वाले मेजर गोगोई को सेना द्वारा सम्मानित करने के मसले पर ओवैसी ने कहा कि वहां की सरकार का काम है नागरिकों को सुरक्षा प्रदान करना और उन्हें मुख्य धारा में लाना लेकिन राज्य सरकार ऐसा कुद करने में फेल रही है।