कश्मीर में मारे गए 8 छापामार
https://parstoday.ir/hi/news/india-i42558-कश्मीर_में_मारे_गए_8_छापामार
भारत नियंत्रित कश्मीर में सेना की कार्यवाही में 8 कश्मीरी छापामार मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २७, २०१७ १३:३५ Asia/Kolkata
  • कश्मीर में मारे गए 8 छापामार

भारत नियंत्रित कश्मीर में सेना की कार्यवाही में 8 कश्मीरी छापामार मारे गए।

भारतीय सेना ने एक कार्यवाही के दौरान कई एेसे छापामारों को मार दिया जो पाकिस्तान की सीमा से भारत में घुसने का प्रयास कर रहे थे।

भारतीय सेना ने दावा किया है कि उसने हिज़बुल मुजाहेदीन के एक कमांडर सबजार अहमद को मार दिया।  सेना का कहना था कि उसने दक्षिण कश्मीर के त्राल में हुए एनकाउंटर में सबजार को मार गिराया।  इस घटना के बाद कश्मीरियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार के विरुद्ध नारेबाज़ी की।  ज्ञात रहे कि पिछले कुछ सप्ताहों के दौरान भारत नियंत्रित कश्मीर में लगातार सरकार विरोधी प्रदर्शन किये जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि हिज़बुल मुजाहेदीन के एक कमांडर बुरहान वानी की मृत्यु के बाद से कश्मीर में भारतीय सैनिकों के हमले और उनके विरोध में कश्मीरियों के प्रदर्शनों का क्रम जारी है जिसके दौरान 160 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।  इस दौरान घायलों की संख्या हज़ारों में बताई गई है।