कश्मीर में लागू किया जाए राष्ट्रपति शासनः फ़ारूक़ अब्दुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/india-i42664-कश्मीर_में_लागू_किया_जाए_राष्ट्रपति_शासनः_फ़ारूक़_अब्दुल्लाह
भारत नियंत्रित कश्मीर के भूतपूर्व मुख्यमंत्री फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने कहा है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २९, २०१७ ०८:३४ Asia/Kolkata
  • कश्मीर में लागू किया जाए राष्ट्रपति शासनः फ़ारूक़ अब्दुल्लाह

भारत नियंत्रित कश्मीर के भूतपूर्व मुख्यमंत्री फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने कहा है कि राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने कहा है कि इस समय न केवल दक्षिणी कश्मीर में बल्कि पूरे कश्मीर में अशांति है।  उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति पर नियंत्रण करने का एकमात्र मार्ग राष्ट्रपति शासन का लागू किया जाना है।

फ़ारूक़ अब्दुल्लाह ने कहा कि हम कभी भी कश्मीर में राष्ट्रपति शासन के पक्षधर नहीं रहे हैं और हमने हमेशा ही इसका विरोध किया है किंतु अब इसके अतिरिक्त कोई अन्य मार्ग नहीं  बचा है।  फ़ारूक़ अब्दुल्ला ने कहा कि कश्मीर में व्याप्त अशांति, देश में सांप्रदायिक तनाव बढ़ा रही है अतः जितना जल्द इस समस्या का समाधान करेंगे, उतनी जल्दी ही हम इन अंगारों को धधकती आग में बदलने से रोक सकेंगे।

ज्ञात रहे कि नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख को हाल में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कश्मीर पर चर्चा के लिए नई दिल्ली बुलाया था।  उन्होंने कहा कि महीनों से अशांति के दौर से गुज़र रहे कश्मीर में मोदी हालात का शांतिर्पूण समाधान चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मैं आपको नहीं बता सकता कि मैंने प्रधानमंत्री के साथ क्या चर्चा की।  बस इतना कह सकता हूं कि वह राज्य में हालात के बारे में चिंतित हैं और इसका अंत चाहते हैं।