पाकिस्तान के सैनिकों को सस्ते में ख़रीदा जा सकता हैः अरूण जेटली
https://parstoday.ir/hi/news/india-i43428-पाकिस्तान_के_सैनिकों_को_सस्ते_में_ख़रीदा_जा_सकता_हैः_अरूण_जेटली
भारत के रक्षामंत्री ने कहा है कि पाकिस्तान की सेना के लोगों को बड़ी सरलता से ख़रीदा जा सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १०, २०१७ १२:३२ Asia/Kolkata
  • पाकिस्तान के सैनिकों को सस्ते में ख़रीदा जा सकता हैः अरूण जेटली

भारत के रक्षामंत्री ने कहा है कि पाकिस्तान की सेना के लोगों को बड़ी सरलता से ख़रीदा जा सकता है।

हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार पाकिस्तान की सेना के पूर्व प्रमुख राहील शरीफ़ ने सऊदी डालरों के कारण पाकिस्तान छोड़ दिया और अब वे आले सऊद की सेवा कर रहे हैं।

भारत के रक्षामंत्री ने इस ओर संकेत करते हुए कि अमरीकी राजनेताओं का मानना है कि पाकिस्तान की सेना को बहुत आसानी से ख़रीद करके वहां पर अपना प्रभाव बनाया जा सकता है कहा कि यमन पर सऊदी अरब के आक्रमण में पाकिस्तान की सेना ढाल के रूप में सेवा कर रही है।

उल्लेखनीय है कि जबसे पाकिस्तान के पूर्व सेना प्रमुख राहील शरीफ़ ने सऊदी अरब के तथाकथित सैन्य गठबंधन के सेना प्रमुख का पद संभाला है पाकिस्तान और पाकिस्तान के बाहर से इसपर प्रतिक्रियाएं लगातार आ रही हैं।