कश्मीर में एक भारतीय पुलिस अफसर हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i43790-कश्मीर_में_एक_भारतीय_पुलिस_अफसर_हताहत
भारत प्रशासित कश्मीर की पुलिस ने कहा है कि सशस्त्र व्यक्तियों की फायरिंग के परिणाम में एक पुलिस अफसर मारा गया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १६, २०१७ ०९:३० Asia/Kolkata
  • कश्मीर में एक भारतीय पुलिस अफसर हताहत

भारत प्रशासित कश्मीर की पुलिस ने कहा है कि सशस्त्र व्यक्तियों की फायरिंग के परिणाम में एक पुलिस अफसर मारा गया।

प्राप्त समाचारों के अनुसार इस पुलिस अफसर को उसके निवास स्थान के निकट गोली मारी गयी। अभी तक किसी भी व्यक्ति या गुट ने इसकी ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है।

इसी बीच भारत प्रशासित कश्मीर की पुलिस ने गुरूवार को एक विज्ञप्ति जारी करके कहा है कि इस देश के सुरक्षा बलों को कश्मीरी लोगों के प्रदर्शनों को विफल बनाने के लिए चौकस कर दिया गया है।

ज्ञात रहे कि पिछली 8 जुलाई से कश्मीरी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के मध्य होने वाली झड़पों व प्रदर्शनों में 170 से अधिक व्यक्ति हताहत और दूसरे हज़ारों घायल हो चुके हैं।

इसी प्रकार सुरक्षा बलों ने काफी बड़ी संख्या में लोगों को गिरफ्तार भी किया है।

ज्ञात रहे कि कश्मीरी लोग सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव के लागू कराने की मांग कर रहे हैं जिसमें उन्हें अपना भविष्य निर्धारित करने का अधिकार दिया गया है। MM