रूस ने मध्यस्थता का कोई प्रस्ताव नहीं दियाः भारत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i43806-रूस_ने_मध्यस्थता_का_कोई_प्रस्ताव_नहीं_दियाः_भारत
भारत का कहना है कि रूस ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच मध्यस्थता करने का कोई प्रस्ताव नहीं दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १६, २०१७ १२:३४ Asia/Kolkata
  • रूस ने मध्यस्थता का कोई प्रस्ताव नहीं दियाः भारत

भारत का कहना है कि रूस ने नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच मध्यस्थता करने का कोई प्रस्ताव नहीं दिया है।

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने पाकिस्तान के इस दावे को रद्द कर दिया है कि रूस ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता कराने की पेशकश की है।

गोपाल बागले ने शुक्रवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि रूस की ओर से मध्यस्थता का कोई प्रस्ताव नहीं आया है।  उन्होंने कहा कि रूस, भारत के इस स्टैंड से भलिभांति अवगत है कि पाकिस्तान के साथ उसके समस्त विवाद द्विपक्षीय वार्ता के माध्यम से ही सुलझाए जा सकते हैं।

भारत के विदेशमंत्रालय के प्रवक्ता गोपाल बागले का यह बयान पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नफ़ीस ज़करिया के उस बयान के बाद सामने आया है जिसमे उन्होंने रूस की ओर से नई दिल्ली और इस्लामाबाद के बीच तनाव कम करने के लिए मध्यस्थता का स्वागत किया था।  नफ़ीस ज़करिया ने गुरूवार की रात एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि पाकिस्तान, रूसी राष्ट्रपति पुतीन के उस बयान का स्वागत करता है जिसमें कहा गया है कि मास्को, भारत और पाकिस्तना के बीच मध्यस्थता कराने का इच्छुक है।