कश्मीर, छापामारों के हमले में छह पुलिसकर्मी हताहत
https://parstoday.ir/hi/news/india-i43822-कश्मीर_छापामारों_के_हमले_में_छह_पुलिसकर्मी_हताहत
भारत नियंत्रित जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग ज़िले के अचाबल क्षेत्र में अलगाववादी छापामारों ने शुक्रवार को पुलिस दल पर घात लगाकर हमला किया जिसमें सब इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मी मारे गये।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १७, २०१७ ०३:५३ Asia/Kolkata
  • कश्मीर, छापामारों के हमले में छह पुलिसकर्मी हताहत

भारत नियंत्रित जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग ज़िले के अचाबल क्षेत्र में अलगाववादी छापामारों ने शुक्रवार को पुलिस दल पर घात लगाकर हमला किया जिसमें सब इंस्पेक्टर समेत छह पुलिसकर्मी मारे गये।

सूत्रों ने बताया कि घटना के बाद छापामार पुलिसकर्मियों के हथियार भी लेकर फ़रार हो गये।  कश्मीर में सक्रिय सबसे बड़े अलगाववादी संगठन लश्करे तैबा ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है। 

जम्मू कश्मीर पुलिस महानिदेशक एस.पी. वैद ने बताया कि हमले में थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर फ़िरोज़, चार पुलिसकर्मी और चालक मारे गये। उनका कहना था कि पुलिसकर्मी जीप से नियमित ड्यूटी से लौट रहे थे। 

जम्मू कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह पुलिस दल शुक्रवार की शाम बिना बुलेट प्रुफ़ गाड़ी में अनंतनाग से गश्त कर अचाबल थाने लौट रहा था तभी कुलगाड गांव के पास अनंतनाग-अचाबल रोड पर घात लगाए छापामारों ने फायरिंग कर इस गश्ती दल को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस अधिकारी का कहना है कि लश्करे तैबा ने अरवनी में शुक्रवार सुबह हुई मुठभेड़ का बदला लेने के लिए यह हमला किया है। (AK)