टैक्स के बोझ से सऊदी अरब छोड़ रहे हैं भारतीय
https://parstoday.ir/hi/news/india-i44110-टैक्स_के_बोझ_से_सऊदी_अरब_छोड़_रहे_हैं_भारतीय
भारत के बहुत से नागरिक सऊदी अरब में नए टैक्स की घोषणा के बाद यह देश छोड़कर जाने की तैयारी में हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २१, २०१७ १०:३७ Asia/Kolkata
  • टैक्स के बोझ से सऊदी अरब छोड़ रहे हैं भारतीय

भारत के बहुत से नागरिक सऊदी अरब में नए टैक्स की घोषणा के बाद यह देश छोड़कर जाने की तैयारी में हैं।

सऊदी अरब की सरकार 1 जूलाई से एक नया टैक्स लागू कर रही है जिसके कारण बहुत से भारतीय परिवार सऊदी अरब छोड़ने पर विवश हैं।

सऊदी सरकार ने घोषणा की है कि 1 जूलाई से हर अप्रवासी को अपने परिवार के हर सदस्य के बदले 100 रियाल या लगभग 1700 भारतीय रूपये देने होंगे।  जो एसा करने में विफल होगा उसे सऊदी अरब से निकाल दिया जाएगा।  वहां रहने वाले एक भारतीय नागरिक ने बताया कि अबसे परिवार के हर सदस्य के बदले सऊदी अरब की सरकार को 1700 रुपए प्रति महीने देना पड़ेगा जिससे हमको एक बड़े आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ेगा।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार परिवार में जितने भी आश्रित व्यक्ति होगें उनमें से प्रत्येक निर्भर पर 100 रियाल प्रति महीने का टैक्स लगेगा।  इस नियम के दृष्टिगत वहां रहने वाले भारतीय, आर्थिक बोझ को देखते हुए परिवार के सदस्यों को वापस भारत भेजने के बारे में योजना बना रहे हैं।  उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब में लगभग 41 लाख भारतीय परिवार रहते हैं।  इससे पहले भी बहुत से लोग कई महीनों तक वेतन न मिलने के कारण सऊदी अरब छोड़कर वापस अपने देशों को जा चुके हैं।