भारत नियंत्रित जम्मू व कश्मीर में सुरक्षा बलों पर फिर हमला
https://parstoday.ir/hi/news/india-i44302-भारत_नियंत्रित_जम्मू_व_कश्मीर_में_सुरक्षा_बलों_पर_फिर_हमला
जम्मू व कश्मीर में छापमारों के हमले में सीआरपीएफ का एक सब इंस्पेक्टर मारा गया। 
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २४, २०१७ १४:३४ Asia/Kolkata
  • भारत नियंत्रित जम्मू व कश्मीर में सुरक्षा बलों पर फिर हमला

जम्मू व कश्मीर में छापमारों के हमले में सीआरपीएफ का एक सब इंस्पेक्टर मारा गया। 

आतंकी हमले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. शनिवार को श्रीनगर के पांथा चौक में सीआरपीएफ के वाहन पर छापामारों ने हमला कर दिया।  इस आक्रमण में जहां सीआरपीएफ का एक सब इंस्पेक्टर मारा गया वहीं पर दो जवान बुरी तरह से घायल हो गए।  यह हमला श्रीनगर के आर्मी कैंट क्षेत्र में हुआ है।

उल्लेखनीय है कि पिछले एक साल में जम्मू व कश्मीर के श्रीनगर में स्थित इस इलाके में छापमारों ने तीसरी बार हमला किया है।  इससे पहले 6 अप्रैल को भी श्रीनगर के पंथाचौक में छापामारों द्वारा सीआरपीएफ के काफिले को निशाना बनाया गया था। इस हमले में एक सैनिक मारे गया जबकि पांच जवानों सहित सात लोग घायल हुए थे।