कश्मीर में प्रदर्शनकारियों पर भारतीय सुरक्षा बल के हमले की निंदा
हुर्रियत कॉन्फ़्रेंस के नेता ने भारत नियंत्रित कश्मीर में प्रदर्शनकारी कश्मीरियों पर भारतीय सुरक्षा बल के हमले की निंदा की।
सहर टीवी के अनुसार, हुर्रियत कॉन्फ़्रेंस के नेता सय्यद अली शाह गीलानी ने श्रीनगर, सोपोर और अनंतनाग में प्रदर्शन कर रहे कश्मीरियों पर भारतीय सुरक्षा बल के हमले की निंदा करते हुए कहा कि इस तरह के हमलों से भारत सरकार के ख़िलाफ़ कश्मीरियों का संघर्ष रुकने वाला नहीं बल्कि अपने अधिकार की प्राप्ति तक कश्मीरियों का यह संघर्ष जारी रहेगा।
सय्यद अली शाह गीलानी ने कहा कि इस समय हज़ारों की संख्या में कश्मीरी नागरिक भारतीय जेलों में बंद हैं और हुर्रियत कॉन्फ़्रेंस के नेताओं को घरों में नज़रबंद कर दिया गया है।
ग़ौरतलब है कि सोमवार को ईदुल फ़ित्र के मौक़े पर भारत प्रशासित कश्मीर के केन्द्र श्रीनगर सहित कश्मीर के सभी क्षेत्रों में भारतीय सुरक्षा बल की दमनकारी नीतियों के ख़िलाफ़ कश्मीरी जनता ने प्रदर्शन किए। (MAQ/N)