जीएसटी के ख़िलाफ़ पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन
भारत सरकार की ओर से पहली जुलाई से देश में लागू किए जाने वाले टैक्स सुधार के विरुद्ध देश भर में प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।
भारत नियंत्रित कश्मीर से लेकर बिहार तक और उत्तर प्रदेश से लेकर कर्नाटक और तामिलनाडू तक उद्यमी, कारोबारी और आम लोग टैक्स में किए गए बदलाव के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।
तमिलनाडू की फ़िल्म व सिनेमा युनियन ने जीएसटी के विरोध में 3 जुलाई से पूरे राज्य में एक हज़ार सिनेमा घर बंद करने की घोषणा की है।
जीएसटी के तहत अतिरिक्त टैक्स लगाए जाने के विरोध में तमिलनाडू में पहली जुलाई की रात से ही सिनेमाघर बंद होना शुरू हो गए थे जबकि अनेक सिनेमा मालिकों ने ख़रीदी गई टिकट भी रद्द कर दी थी।
पीटीआई ने अपनी ख़बर में बताया कि तमिलनाडू फ़िल्म चैम्बर्स एंड कामर्स के अनुसार 3 जुलाई से राज्य भर में 1000 सिनेमाघर अनिश्चतकाल तक बंद रहेंगे।
सरकार का कहना है कि जीएसटी लागू होने से 1200 से अधिक रोज़ाना प्रयोग की वस्तुएं सस्ती होंगी लेकिन राज्यों में कारोबारियों और उद्यमियों और किसानों का कहना है कि वह राज्य सरकार और केन्द्र सरकार को अलग अलग दो टैक्स अदा नहीं कर सकते।
लोगों का कहना है कि गुड्स एंड सर्विस टैक्स वास्तव में टैक्स के ऊपर टैक्स है।