भारत में जब चाहें जहां चाहें हमला कर सकते हैं, सलाहुद्दीन
https://parstoday.ir/hi/news/india-i44814-भारत_में_जब_चाहें_जहां_चाहें_हमला_कर_सकते_हैं_सलाहुद्दीन
अलगाववादी संगठन हिज़्बुल मुजाहेदीन के प्रमुख सय्यद सलाहुद्दीन ने कहा है कि उनका संगठन भारत में कहीं भी किसी भी वक़्त किसी टार्गेट को निशाना बना सकता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनका संगठन आम लोगों और सार्वजनिक स्थलों को निशाना नहीं बनाएगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०३, २०१७ १४:५२ Asia/Kolkata
  • हिज़्बुल मुजाहेदीन के प्रमुख सय्यद सलाहुद्दीन
    हिज़्बुल मुजाहेदीन के प्रमुख सय्यद सलाहुद्दीन

अलगाववादी संगठन हिज़्बुल मुजाहेदीन के प्रमुख सय्यद सलाहुद्दीन ने कहा है कि उनका संगठन भारत में कहीं भी किसी भी वक़्त किसी टार्गेट को निशाना बना सकता है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनका संगठन आम लोगों और सार्वजनिक स्थलों को निशाना नहीं बनाएगा।

सलाहुद्दीन ने जिनका अस्ल नाम मोहम्मद यूसुफ़ शाह है, रविवार को पाकिस्तानी टीवी के कार्यक्रम जिर्गा में इंटर्व्यू के दौरान यह बात कही।

हिज़्बुल मुजाहेदीन के प्रमुख ने दावा किया कि उनके संगठन के सदस्यों ने भारत प्रशासित कश्मीर में भारतीय फ़ोर्सेज़ के ख़िलाफ़ कई कार्यवाही की। उन्होंने कहा कि उनका संघर्ष कश्मीर को भारत से आज़ादी दिलाने के लिए है।

उन्होंने कहा, “हमने भारतीय फ़ोर्सेज़ और सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले किए और ऐसा करते रहेंगे। हम भारत में जहां चाहें जब चाहें हमला कर सकते हैं। लेकिन हम आम लोगों और किसी सार्वजनिक स्थल को निशाना नहीं बनाएंगे।” (MAQ/N)