कश्मीर में अशांति जारी कई हताहत और घायल
Jul ०४, २०१७ १४:०६ Asia/Kolkata
भारत नियंत्रित कश्मीर में जारी हिंसा में तीन लोग मारे गए और पैंतिस घायल हो गए।
सोमवार को भारतीय सुरक्षाबलों और कश्मीरी छापामारों के बीच आरंभ हुई झड़प आज समाप्त हुई जिसमें तीन लोग मारे गए। तीस घंटे तक चलने वाली यह झड़प अब समाप्त हो चुकी है जिसमें 35 लोग घायल हुए। घायलों में सेना के तीन जवान भी शामिल हैं। दूसरी ओर संचार माध्मयों के अनुसार आज कश्मीर में बंद रहा।
कश्मीर में 8 जून से आरंभ हिंसा के नए दौर में अबतक 200 कश्मीरी मारे जा चुके हैं जबकि हज़ारों लोग घायल हुए हैं। इस बीच हुर्रियत कांफ़्रेंस के नेता बारंबार यह घोषणा कर चुके हैं कि जबतक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी उस समय तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।
टैग्स